फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने US से जताया विरोध, कहा- भारत को लड़ाकू ड्रोन देने से बॉर्डर पर बिगड़ेगी बात

Sat, 28 Oct 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को लड़ाकू ड्रोन देने को लेकर पाकिस्तान, अमेरिका का विरोध कर रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत को लड़ाकू ड्रोन मिलने से इसका गलत इस्तेमाल होगा और दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी ट्रंप प्रशासन अधिकारी के बयान के बाद आई है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने हालिया बयान में कहा था कि वह भारत को लड़ाकू ड्रोन देने पर विचार कर रहे हैं। 

पढ़ें: पाकिस्तान का दावा- LOC में जासूसी कर रहा था भारतीय ड्रोन, आर्मी ने किया ध्वस्त

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम सीमा पर लगातार स्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना को लड़ाकू ड्रोन मिलना स्थिति को बिगाड़ सकता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान अमेरिका ने भारत को जासूसी ड्रोन की बिक्री के लिए मंजूरी दे दी थी। माना जा रहा था कि इस दौरे के बाद से अमेरिका भारत को लड़ाकू ड्रोन देने पर भी विचार कर रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं पर नजर रखने के लिए अमेरिका से युद्धक ड्रोन खरीदना चाहता है, लेकिन अमेरिका ने पहले युद्धक ड्रोन देने की बात पर सहमति नहीं जताई थी। वह केवल जासूसी ड्रोन देने के लिए राजी हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें