फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नौसेना ने बचाई 12 भारतीय मछुआरों की जान

Sun, 29 Apr 2018 10:54 PM IST
एजेंसी, कराची
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी नौसेना ने रविवार को कहा कि उसने 12 भारतीय मछुआरों की जान बचाई है। साथ ही उन्हें मानवीय और मेडिकल सेवा उपलब्ध कराई है। पाकिस्तान का कहना है कि इन मछुआरों के नाव के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी।

विज्ञापन


नौसेना ने दावा करते हुए कहा है कि उसने 8 दिन पहले उसके पीएनएस आलमिगिर जहाज ने एसटी मार्स बोट पर सवार भारतीय मछुआरों को मदद पहुंचाई थी। 

नौसेना ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, ‘8 दिन पहले नाव के इंजन में आई गड़बड़ी के बाद मछुआरे पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बार-बार अपील के बावजूद भी कोई भारतीय नाव उनकी मदद के लिए नहीं आई थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें