फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नेवी ने अरब सागर में दिखाया दमखम, हेलीकॉप्टर से दागी मिसाइल

Sat, 23 Sep 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार को अरब सागर में मिसाइल दागकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हेलीकॉप्टर की मदद से एक एयर-टू-स्पेस एंटी शिप मिसाइल भी दागी है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना की ओर से जारी एक बयान में इस बात का दावा किया गया है कि उनकी सेना ने अपनी आक्रामक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए सटीक लक्ष्य साधने वाली एंटी शिप मिसाइल का टेस्ट किया है।

परीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद जकाउल्ला ने सेना की युद्ध की तैयारियों की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एंटी शिप बाहरी ताकतों से मुल्क की हिफाजत करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सेना हर कीमत पर समुद्री सीमा की रक्षा और समुद्री हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


पढ़ें- एक बार फिर PML-N के मुखिया बन सकते हैं नवाज शरीफ, सीनेट से पारित हुए चुनाव सुधार विधेयक

गौरतलब है कि इन दिनों नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षणों के लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ नॉर्थ कोरिया अपने परीक्षणों को रोकने के लिए तैयार नहीं, तो दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसने के साथ ही उसे गंभीर नतीजे भुगतने की लगातार चेतावनी दे रहा है। बता दें कि अमेरिका की चेतावनी के बावजूद इस साल नॉर्थ कोरिया ने 6 परमाणु परीक्षण किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें