फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मीडिया का खुलासा, नवाज शरीफ ने भारत में जमा किया 4.9 अरब डॉलर कालाधन

Tue, 08 May 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भारत में 4.9 अरब डॉलर काला धन जमा करने की खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नवाज में भारत के वित्त मंत्रालय में यह रकम जमा की। इससे भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया।

विज्ञापन


पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार नवाज शरीफ ने भारत में कथित रूप से 4.9 अरब डॉलर अवैध तौर पर जमा किए। एनएबी की विज्ञप्ति के हवाले से बताया है कि ब्यूरो के चेयरमैन जस्टिस (रि.) जावेद इकबाल ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना का वर्ल्ड बैंक के माइग्रेशन एंड रेमिटेंस बुक 2016 में भी जिक्र किया गया है। जियो टीवी ने खबर दी है कि हालांकि मीडिया रिपोर्ट में इसका विवरण नहीं दिया गया है। न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रकम को भारतीय वित्त मंत्रालय में जमा कराया गया, नतीजतन भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया। इससे पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पनामा पेपर्स मामले में फैसले के बाद शरीफ एनएबी में पहले ही भ्रष्टाचार के तीन मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान की शीर्ष अदालत पिछले साल ही शरीफ को अयोग्य घोषित कर चुकी है। शरीफ ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें