फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पाक सुरक्षा सलाहकार की नवाज को दो टूक, 'भारत के साथ बनाएं अच्छे संबंध'

Fri, 29 Jul 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व सुरक्षा सलाहकार और अमेरिका में राजदूत रहे महमूद अली दुर्रानी ने एक साक्षात्कार में भारत-पाक के तनावपूर्ण संबंधों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। डॉन के पत्रकार फाहद हुमायूं ने दुर्रानी का साक्षात्कार किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की खूब आलोचना की। दुर्रानी ने कहा कि पाकिस्तान के भारत के साथ जो संबंध हैं, उसके चलते पाकिस्तान काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के संबंधों को मजबूत करने में पैसा खर्च करता तो मुल्क में विकास होता और सिस्टम में भी सुधार आता। उन्होंने कहा कि पाक सरकार चाहे तो  इस तरह पाकिस्तान अपने न्यायिक व्यवस्था और राजनीति दोनों में सुधार ला सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा वो हमेशा भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, इसीलिए शांति का रास्ते पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनका परिवार भी भारत के प्रति उनकी संवेदना का घोर विरोधी है। दुर्रानी पाकिस्तान की सेना के मेजर जनरल भी रहे हैं।

दुर्रानी ने बेखौफ होकर कहा कि पाकिस्तान में असल हुकूमत सेना की ही है। उन्होंने कहा कि मुल्क में राजनीति के कमजोर रहने से लोगों भी सेना पर ज्यादा भरोसा है। सेना कभी नहीं चाहती कि भारत के साथ संबंध बहाल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान में सेना की चलती है'

- फोटो : file photo
दुर्रानी ने इस बात को बेहिचक होकर स्वीकारा कि पाक सेना मुल्क की आवाम को भारत के खिलाफ बरगलाने का काम करती है।  उन्होंने कहा कि भारत कश्मीर के मुद्दे पर बाक करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार, अवाम और सेना का कश्मीर के मामले पर रुख साफ नहीं है।

भारत, अफगानिस्तान और ईरान के साथ पाकिस्तान की विदेश नीति के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें पाक सेना की दखल साफ चलती है, यहां तक की पाक सरकार के फैसलों में भी सेना की चलती है।

दुर्रानी से जब पूछा गया कि नवाज शरीफ की भारक के साथ शांति बहाल करने की कोशिशों के बारे में वह क्या सोचते हैं? दुर्रानी ने कहा कि वह नवाज के फैन नहीं हैं और राजनेताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे मर्यादा का ख्याल रखें। पाकिस्तान को भारत के साथ अच्छे संबंध जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें