फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में था आतंकी, दुनिया से बोलते रहे झूठ

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खुल गई है। पाकिस्तान को आतंकी संगठन अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के अपने यहां छिपे होने की बखूबी जानकारी थी। यह कहना है खुद पाक के पूर्व रक्षा मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार का।
विज्ञापन


मुख्तार 2008 से 2012 तक पाक के रक्षा मंत्री थे। एक टीवी चैनल पर बोलते हुए पाक के तत्कालीन रक्षा मंत्री मुख्तार ने कहा कि उन्हें पाक के एबटाबाद में लादेन के छिपे होने की जानकारी थी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पाक के तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और तत्कालीन सैन्य प्रमुख जनरल अशफाक कयानी को भी लादेन के होने की जानकारी थी। हालांकि, तब 2 मई, 2011 को अमेरिकी कार्रवाई में लादेन के मारे जाने के बाद पाक अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यही बताता रहा कि उसे लादेन के उसके यहां होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुल्ला उमर को भी पाक ने दी थी पनाह

वहीं, अफगानिस्तान के सीईओ अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी मुख्तार के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि पाक को आतंकी लादेन को अपने यहां होने की बखूबी जानकारी थी। यही नहीं पाक ने तालिबान के पूर्व प्रमुख एक आंख वाले मुल्ला उमर को भी पनाह दी थी।

अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने आतंकियों को पनाह देने के लिए और आतंकवाद पर दोहरा मापदंड अपनाने के लिए पाक की जमकर आलोचना की।

उल्लेखनीय है कि ओसामा बिन लादेन अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए हमलों को मुख्य साजिशकर्ता ‌था। उन हमलों के बाद से ही अमेरिका उसकी तलाश कर रहा था। 2 मई, 2011 को पाकिस्तान के शहर एबटाबाद में अमेरिका ने उसे मार गिराया। हालांकि पाकिस्तान हुक्मरान हमेशा ये कहते रहे कि उन्होंने लादेन के बारे में जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें