फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर पाकिस्तानी गायक अमजद साबरी हत्या मामले में लश्कर-ए-झांगवी के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2016 11:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मशहूर पाकिस्तानी सूफी गायक अमजद साबरी
विज्ञापन
मशहूर पाकिस्तानी सूफी गायक अमजद साबरी की हत्या के मामले में पाकिस्तान पुलिस ने लश्कर-ए-झांगवी के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बीते जून माह 2016 में 45 वर्षीय अमजद साबरी और उनके एक सहयोगी कराची के भीड़भाड़ वाले लियाकतबाद 10 इलाके में कार से सफर कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर गोलियां चलायीं जिसमें उनकी मौत दो गई।
विज्ञापन


सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया, 'अमजद साबरी हत्या मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ता को बड़ी सफलता मिली है। इस दस्ते ने लियाकतबाद से दो लोगों इश्क उर्फ बॉबी और असीम उर्फ कापरी को गिरफ्तार किया है, साथ ही इनके हथियार भी बरामद किए गए है। ये दोनों लश्कर-ए-झांगवी संगठन के सदस्य हैं।'

मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने आगे जानकारी देते हुए बताया, 'असीम उर्फ कापरी, अमजद साबरी का पड़ोसी था। हालांकि उसने साबरी की हत्या क्यों कि इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है।' बता दें कि अमजद साबरी पाकिस्तान के जाने माने सूफी कव्वाली गायकों में से हैं। उन्होंने पाकिस्तान और भारत में भी कई शो किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें