फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद के आतंकी संगठन पर बैन लगाएगी पाकिस्तान सरकार, संसद में ला रही बिल

Sun, 08 Apr 2018 01:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार एक ड्राफ्ट बिल पर काम कर रही है जिससे मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर बैन लगाया जा सके। इस ड्राफ्ट बिल से कई आतंकियों और आतंकी संगठनों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन


डॉन के मुताबिक एंटी टेररिस्म एक्ट 1997 को कल शुरू होने वाले राष्ट्रीय असेंबली के आगामी सत्र में पेश करने की संभावना है, इस ऐक्ट में संशोधन के लिए विधेयक लाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस प्रक्रिया में कानून मंत्रालय पूरी तरह सक्रिय है। पाकिस्तानी सेना भी इस बिल के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भी एक्ट में संशोधन के लिए अध्यादेश जारी किया था। इसके तहत सुरक्षा परिषद की सूची में शामिल संगठनों पर बैन लगाने का आदेश दिया गया था। गौरतलब है कि यह अध्यादेश 120 दिन बाद खत्म होने वाला है। इसलिए यह विधेयक लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें