फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकियों का पनाहगाह' कहने पर तिलमिलाया पाक, अमेरिका को जवाब देने के लिए चलेगा नई चाल

Mon, 18 Sep 2017 03:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अमेरिका के कड़े रुख का जवाब देने के लिए नई पॉलिसी का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अमेरिका पाकिस्तान पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाता है तो पाकिस्तान कठोर कूटनीतिक रणनीति के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


पढ़ें: भारतीय इलाकों में चीन के बनाए गोले दाग रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की नई रणनीति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफगान और साउथ एशिया पॉलिसी के बाद आई है। जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकियों की पनाहगाह बताया था। पाकिस्तान अब तीन तरह की डिप्लोमेटिक पॉलिसी के साथ आगे आया है। 

इस पॉलिसी में अमेरिका के साथ डिप्लोमेटिक रिलेशन, आतंकवाद संबंधी मुद्दों पर आपसी तनाव को कम करना और अफगानिस्तान पर यूएस पॉलिसी को सहयोग न करना शामिल है। यूएस और पाकिस्तान के नेताओं के बीच तनाव कम होने की संभावना है क्योंकि कल से यूएन जनरल असेंबली सेशन शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जेनेवा में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व बलोच संगठन कर रहा प्रदर्शन

इस बात के भी कयास लगाये जा रहे हैं कि पाकिस्तान के पीएम शाहिद खकान अब्बासी यूएस के वाइस प्रेसीडेंट माइक पेंस से मुलाकात कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें