पाकिस्तान के पेशावर में जायदाद के वारिस को लेकर पारिवारिक विवाद के निपटारे के लिये मंगलवार को बुलायी गयी बैठक के दौरान एक शख्स ने गोली चलाकर अपनी मां समेत चार लोगों का कत्ल कर दिया। पेशावर की प्रांतीय राजधानी से करीब 29 किलोमीटर दूर स्थित चरसद्दा के जिला पुलिस प्रमुख इरफानुल्ला ने बताया कि इस बैठक में सैयद जमाल भी शामिल था। उसने राइफल से गोली चलाकर अपनी मां, साली, भतीजे और एक स्थानीय रिपोर्टर का कत्ल कर दिया।