फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनयिक विवाद: पूरा मामला सुलझने तक भारत नहीं लौटेंगे पाकिस्तान के हाई कमिश्नर

Sat, 17 Mar 2018 01:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सोहेल महमूद की दिल्ली वापस लौटने की संभावना नहीं है। यह जानकारी एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने दी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि राजनयिक तनाव वाले माहौल में पाकिस्तान ने भारत में अपने उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वार्ता के लिए इस्लामाबाद बुला लिया है। पाकिस्तान ने भारत पर दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत अपने कर्मचारियों के बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं और कुछ वीडियो जारी किये हैं।  

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि जब तक भारत में पूरा मामला सुलझाया नहीं जाता, तब तक इस्लामाबाद ने महमूद को दिल्ली वापस नहीं भेजने का निश्चय किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक महमूद एक अधिकृत समय के लिए और संबंधित प्राधिकरणों से बातचीत के बाद ही वापस आएंगे।
विज्ञापन


हालांकि भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह स्थापित राजनयिक चैनलों के जरिए इन आरोपों का जवाब देगा। वहीं भारत ने भी पाकिस्तान पर इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारियों के शोषण के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें