फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों को 'चार उपहार' देगी पाक सरकार

Thu, 27 Oct 2016 01:23 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
गुरुद्वारा - फोटो : BBC
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की 547वीं जयंती के अवसर पर समुदाय को 'चार उपहार' देने की योजना बनाई है। हिंदुस्तान के विभाजन के बाद भारत चले गए हिंदुओं और सिखों की सम्पत्ति पर नियंत्रण रखने वाले मतरुका वक्फ इमलाक बोर्ड के अध्यक्ष सादिक उल फारूक ने बताया है।
विज्ञापन


कि 14 नवंबर को ननकाना साहिब में शुरु होने वाले आयोजनों से पहले वहां लगभग 70 साल से बंद गुरुद्वारे को दोबारा खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 350 साल पुराने इस गुरुद्वारे का नवीनीकरण कार्य जारी है जो अगले कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय श्रद्धालु पहुंच रहे हैं पाकिस्तान

g - फोटो : BBC
इस गुरुद्वारे को विभाजन से पहले दंगों के दौरान बंद कर दिया गया था। बोर्ड के अध्यक्ष सादिक उल फारूक ने बताया कि ननकाना साहिब में गुरु नानक का एक स्मारक भी बनाया जा रहा है जिसका निर्माण तीन-चार महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुनानक की जयंती के मौके पर गुरु नानक विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी किया जाएगा।

'चौथे उपहार' के बारे में उन्होंने बताया कि करतारपुर साहिब में बिजली परियोजना का काम भी 10 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के बावजूद गुरु नानक जयंती पर होने वाले समारोह के लिए बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें