पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट हैक
- फोटो : Twitter
पाकिस्तानी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। इसे नियो हैकर्स नाम के ग्रुप ने हैक किया था। पाकिस्तानी सरकार की वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकरों ने उसपर भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ ही भारतीय राष्ट्र गान भी पोस्ट कर दिया।
गुजरात में DEO की वेबसाइट हैक, लिखा- पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
पीटीआई ने इस बाबत खबर दी है कि पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। हालांकि बाद में पाकिस्तानी साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट्स ने वेबसाइठ को री-स्टोर कर लिया और यथास्थिति बहाल कर दी। इस दौरान हैकरों ने वेबसाइट पर 'जन-गण-मन' यानि भारत देश का राष्ट्रगान भी पोस्ट किया था। साथ ही 15 अगस्त की बधाई भी दी थी।
Pakistan government website hacked; #hackers post #Indian national anthem and Independence Day greetings on it.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2017
पकिस्तानी हैकर्स ने हैक की भारतीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट, लिखे देश विरोधी नारे
सोशल मीडिया कंसल्टेंट हर्ष मेहता ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तानी सरकार की वेबसाइट pakistan.gov.pk हैक हो गई है। इसपर भारत के राष्ट्रगान को लिखा गया है।
https://t.co/M45xALMu3A HACKED!
Indian National Anthem being played on the website! #India #Pakistan pic.twitter.com/6nMBcdgLhm
— Harsh Y Mehta (@harshf1) August 3, 2017