फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव 2018: गुस्साई भीड़ ने पीपीपी काफिले पर किया हमला, बाल-बाल बचे बिलावल भुट्टो

Mon, 02 Jul 2018 10:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bilawal-bhutto
विज्ञापन
पाकिस्तान में आम सभा चुनाव के लिए मतदान 25 जुलाई को होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए सारी पार्टियों ने प्रचार के लिए जान झोंक दी है। इसबार पाकिस्तान का चुनाव कई मायनों में अहम माना जा रहा है। यहां की दो प्रमुख और सबसे पुरानी पार्टियां कई नई चेहरों के साथ मैदान में मौजूद हैं। इसमें देश की दिवंगत पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो भी शामिल हैं।  बता दें कि दिसंबर 2007 में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


उनकी हत्या के ग्यारह साल बाद उनके बेटे बिलावल भुट्टो चुनावी मैदान में हैं और कल गुस्साई भीड़ ने उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के गढ़ माने जाने वाले ल्यारी में गुस्से से भरे प्रदर्शनकारियों ने पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के काफिले पर पथराव किया। यही नहीं काफिले में शामिल लोगों पर लाठी-डंडे भी बरसाए। इस हमले में कुछ लोगों के घायल होने और कई वाहनों के नुकसान होने की खबर है।  


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव 2018: आजादी के 23 साल बाद हुआ था पाकिस्तान में पहला आम चुनाव
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिलावल कल ल्यारी के बिहार कॉलोनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उसी दौरान करीब 100 प्रदर्शनकारियों ने बिलावल वापस जाओ का नारा लगाना शुरू कर दिया और उनके काफिले पर पथराव और लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया। बता दें कि जैसे ही पथराव शुरू हुआ बिलावल वहां से सुरक्षित निकल गए। इस हमले में उनकी कार का शीशा ही टूटा है। बता दें कि ल्यारी पीपीपी की पारंपरिक सीट है, यहां से उनकी मां बेनजीर भी कई बार चुनाव लड़ चुकी हैं। बिलावल आगामी चुनाव में पाकिस्तान का अहम चेहरा माने जा रहे हैं। और वह पीपीपी के संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो के नाती हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव : पहली बार सामान्य सीटों पर भी 5 फीसदी महिलाओं को टिकट देना हुआ अनिवार्य


भुट्टो के प्रवक्ता के मुस्तफा नवाज खोखर अनुसार, पीपीपी अपना चुनाव अभियान सिंध प्रांत में जारी रखेगा। वहीं पार्टी अध्यक्ष बिलावल ने कहा , ‘इन दंगों से मैं डरने या हारने वाला नहीं हूं, ल्यारी मेरे खून में है। यही नहीं उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के साथ देश के कोने - कोने में जाऊंगा। हमें इन हिंसक तत्वों को हराना है , उनके सामने घुटने नहीं टेकने हैं। ऐसी ताकतें मुझे डरा नहीं सकती हैं। उसके साथ ही उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता है। भुट्टो एनए-246 कराची से चुनावी मैदान में हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें