पत्नी कुलसुम के सुपुर्द-ए-खाक में पहुंचे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ। (फोटो- पीटीआई)
कुलसुम के दोनों बेटे हसन और हुसैन नवाज मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान नहीं लौटे। भ्रष्टाचार के मामले में पाक की जवाबदेही अदालत दोनों को फरार घोषित कर चुकी है।
रविवार को होगी रस्म-ए-कुल
पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने बताया कि कुलसुम के लिए रस्म-ए-कुल (सामूहिक प्रार्थना) रविवार को अस्र और मगरिब के बीच अदा की जाएगी। शरीफ, उनकी बेटी मरियम, उनके दामाद एम. सफदर को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया गया है।
लोगों ने ‘लोकतंत्र की मां को सलाम’ के नारे लगाए
इससे पहले, हजारों लोगों ने लंदन की रीजेंट पार्क मस्जिद में कुलसुम के जनाजे की नमाज पढ़ी। उन्होंने ‘लोकतंत्र की मां को सलाम’ के नारे लगाए। ‘नमाज-ए-जनाजा’ के दौरान कुलसुम के बेटे हसन और हुसैन, शहबाज शरीफ, पूर्व मंत्री चौधरी निसार और इशाक डार मौजूद थे।