फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुगली’ वाले बयान पर पाक विदेश मंत्री ने दी सफाई, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा

Mon, 03 Dec 2018 04:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shah Mehmood Qureshi
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को ‘गुगली’ वाले बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को सिख भावनाओं के साथ जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को कुरैशी ने कहा था कि पीएम इमरान खान ने गुगली फेंकी थी, जिसमें भारत सरकार फंस गई। भारत को दो मंत्रियों को करतारपुर कॉरिडोर में हिस्सा लेने के लिए भेजना पड़ा। इस बयान पर काफी विवाद मचा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कुरैशी को जवाब देते हुए कहा था कि बयान ने पाकिस्तान के चेहरे को बेनकाब कर दिया है और उसे सिख भावनाओं की कद्र नहीं है। 
विज्ञापन


इसके बाद कुरैशी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘मेरे बयान को सिख भावनाओं से जोड़कर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मैंने जो कहा वह भारत सरकार को लेकर कहा था। हम सिख भावनाओं का सम्मान करते हैं और कोई भी विवाद इसे बदल नहीं सकता।’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें