फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की तैनाती से घबराया पाकिस्तान

Fri, 09 Nov 2018 02:40 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ins arihant - फोटो : ins arihant
विज्ञापन

भारत की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की हालिया तैनाती को लेकर पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को चिंता जताई। पाकिस्तान ने कहा कि दक्षिण एशिया में परमाणु और परंपरागत क्षेत्रों में चुनौतियों से निपटने के लिए इस्लामाबाद की क्षमता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, यह घटनाक्रम दक्षिण एशिया में दागने के लिए तैयार परमाणु आयुध की प्रथम वास्तविक तैनाती है, जो न सिर्फ हिंद महासागर के तट पर स्थित देशों के लिए, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी चिंता का विषय है।

बता दें कि आईएनएस अरिहंत ने इस हफ्ते अपनी प्रथम प्रतिरोधी गश्त सफलतापूर्वक पूरी की है, जिससे भारत उन गिने चुने देशों में शुमार हो गया जो इस तरह की पनडुब्बी की डिजाइन तैयार करने, उसका निर्माण करने और उसे परिचालित करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सामरिक स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध'

फैसल ने कहा कि भारतीय नेतृत्व ने जिस ‘कटुतापूर्ण’ भाषा का इस्तेमाल किया वह दक्षिण एशिया में स्थिरता के प्रति खतरे को प्रदर्शित करता है और भारत में परमाणु के क्षेत्र में जिम्मेदाराना कदम पर सवाल खड़े करता है। भारत द्वारा मिसाइल परीक्षणों को बढ़ाया जाना, परमाणु हथियारों का प्रदर्शन और उनकी तैनाती मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) से भारत को मिलने वाले लाभों के आकलन की मांग करती है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सामरिक स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी को भी दक्षिण एशिया में परमाणु एवं परंपरागत क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने में पाकिस्तान की क्षमता को लेकर भ्रम में नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें