फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर गया पाकिस्तान! इस्लामाबाद में उड़ाए एफ-16 विमान, लोग घर छोड़ सड़कों पर भागे

Fri, 23 Sep 2016 07:06 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार देर रात एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ते देखे गए, जिससे अफरातफरी मच गई। फाइटर जेट की कर्कश आवाज से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उड़ी हमले के बाद के हालात को देखते हुए पाकिस्तान को भारत की तरफ से कार्रवाई की आशंका है। इसी आशंका के बीच उसने फाइटर प्लेन से वॉर एक्सरसाइज शुरू कर दी है।  F-16 planes flying at 10:20 pm over Islamabad — Hamid Mir (@HamidMirGEO) September 22, 2016

विज्ञापन

इस्लामाबाद-पेशावर हाईवे बंद

फाइल फोटो
पाकिस्तानी जियो टीवी के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर बताया कि बृहस्पतिवार रात 10:20 बजे पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान इस्लामाबाद के ऊपर उड़ते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस्लामाबाद-पेशावर हाईवे को बंद कर दिया गया है और उनसे लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी।

हामिद ने एक टीवी चैनल पर बातचीत में कहा कि इस्लामाबाद में आकाश पर एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ते हुए देखे जाने से भयभीत लोग सड़कों पर उतर आए। मालूम हो कि उड़ी आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान अपनी सैन्य व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है।  Flares left by PAF fighter jet over Islamabad pic.twitter.com/qRXaw5eCsS — Javeria Siddique (@javerias) September 22, 2016 @HamidMirGEO dont worry it is just to assure people of islmabd that our forces are fully aware and ready to fight — ملک انورزیب خان (@malikanwerpmln) September 22, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें