फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक चुनाव: पोस्टल बैलेट खोलने की कोशिश में चार अधिकारी गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 12:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी चुनाव आयोग के निर्देश पर सिंध प्रांत में चुनाव से पहले पोस्टल बैलेट खोलने की कोशिश करने में चार चुनाव अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टल बैलेट को खोलने की कोशिश संघार और सेहवान जिलों में हुई जहां स्थानीय सहायक रिटर्निंग अफसरों पर इसका आरोप लगा है।

विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों में तैनाम प्रशासनिक अफसरों ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण व्यवस्थित चुनाव कराने की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह नए बने चुनाव अधिनियम 2017 के तहत जिला निवार्चन अधिकारियों ने कराया।  

इमरान के पक्ष में आए पूर्व क्रिकेटर 
अपने जमाने के सफलतम क्रिकेटर रहे इमरान खान को सत्ता दिलाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटरों ने समर्थन दिया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा कि जिनके नेतृत्व में पाकित्सान 1992 में क्रिकेट का विश्व चैंपियन बना, उनके नेतृत्व में पाकिस्तान फिर से महान लोकतांत्रिक देश बन सकता है।
विज्ञापन


उनके साथ वकार युनिस ने भी इमरान खान का समर्थन किया है। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों के अलावा आस्ट्रेलिया के क्रिकेट डीन जोन्स ने भी इमरान का समर्थन किया है। मालूम रहे कि इमरान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं अधिक है। इमरान खान ने हाल में ही कहा था कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पास मौजूदा आर्थिक और प्रशासनिक संकट से निजात दिलाने के लिए सौ दिन का प्लान है।

वे एक ऐसा मंच भी संचालित कर रहे हैं जिससे गरीबों के लिए घर और रोजगार का सृजन करने की अपील की जाती रही है। यह मंच बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बिजली संकट के मुद्दे भी उठाता रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें