फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN में भारत ने फिर उठाया आतंक का मसला, कहा- दानव बन PAK को लील रहे आतंकी

Thu, 02 Mar 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आतंकी गुटों को भारत के खिलाफ तैयार किया था, लेकिन अब ये आतंकी संगठन दानव बन चुके हैं और खुद पाक को ही लील रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि पाक ने जिन आतंकी गुटों को पैदा किया, अब वह उन्हीं का शिकार बन रहा है। 
विज्ञापन


भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कि वो पाकिस्तान से सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को मानने पर जोर डाले जिसके मुताबिक पाकिस्तान को कश्मीर के एक हिस्से पर अपने अवैध कब्जे को छोड़ वापस लौटना था। भारत ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि पाकिस्तान आज भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुला उल्लघंन कर रहा है और भारत के अंदरुनी मामलों में दखल देने के साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार को अस्थिर करने का भी प्रयास कर रहा है।

मानवाधिकार परिषद के 34वें सत्र को संबोधित करते हुए अजीत कुमार ने जम्मू एवं कश्मीर को अस्थिर करने को लेकर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार घुसपैठ, आतंकवाद को बढ़ावा देकर, हिंसा के लिए लोगों को उकसाकर और हिंसा का महिमामंडन करके जम्मू एवं कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। कुमार ने जोर दिया कि आतंकवाद मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है। पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद के  गढ़ के रूप में कुख्यात है। 
विज्ञापन


पाक ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ पैदा किया था, लेकिन अब आतंकी गुट उसको (पाक) ही निशाना बना रहे हैं। पिछले दो दशकों में दुनिया के सबसे वांछित आतंकियों को पाकिस्तान में सुरक्षित मिली है। भारत के अभिन्न हिस्से जम्मू एवं कश्मीर में अशांति की जड़ पाकिस्तान है। वह वहां हिंसा के लिए उकसाता है और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है। सूबे को अस्थिर करने के लिए पाक अभियान चला रहा है। जम्मू एवं कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार ने घाटी में शांति बहाली के लिए व्यापक स्तर पर कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान समर्थित हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें