फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: देशद्रोह मामले में मुशर्रफ को झटका, कोर्ट ने दिया गिरफ्तार करने का आदेश

Fri, 09 Mar 2018 03:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की विशेष अधिकरण ने पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। देशद्रोह के एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


बता दें कि 73 वर्षीय मुशर्रफ 2007 में पाकिस्तान में आपातकाल लगाने, संविधान की मान्यता रद्द करने और देशद्रोह समेत कई मामलों में आरोपी हैं। कोर्ट ने मुशर्रफ को घोषित अपराधी करार देते हुए उनकी सभी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी जारी किया है।

मालूम हो कि साल 1999 में नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट कर मुशर्रफ ने सैन्य शासन लागू किया था। इसके बाद देश की बागडोर अपने नियंत्रण में ले ली थी। कुछ वर्षों तक सैन्य प्रशासक बने रहने के बाद मुशर्रफ ने खुद को देश का मुख्य कार्यकारी घोषित कर दिया था। चौतरफा विरोध बढ़ने के बाद उन्होंने सारी सत्ता अपने नियंत्रण में रखने के लिए संविधान में बदलाव कर राष्ट्रपति को सर्वशक्तिमान बनाने का संशोधन किया और स्वयं इस पद पर आसीन हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें