पाकिस्तान के खाइबर पख्तुनख्वा इलाके में हिंदू मंदिर अब फिर से बनाया जाएगा। एक ऐतिहासिक फैसले में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
चीफ जस्टिस जव्वाद एस ख्वाजा की अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच ने यह फैसला लिया। कोर्ट ने नेशनल असेंबली के मेंबर रमेश कुमार वंकवानी समेत प्रोविंशियल गृह सचिव अरबाब मोहम्मद आरिफ, डिप्टी कमिश्नर शोएब जादून से श्री परमहंस महाराज समाधि मंदिर के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी है।
साथ ही चीफ जस्टिस ने हिदायत दी की किसी भी तरह इस काम को कराया जाए।