फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नई चाल, कुलभूषण जाधव पर नए आरोप लगाने की तैयारी

Tue, 06 Feb 2018 02:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर पाक और अधिक सख्ती बरतने में जुट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलभूषण के खिलाफ फिर पाक मिलिट्री कोर्ट में ट्रायल शुरू किया जाने वाला है। इस बार उन पर जासूसी के अलावा आतंकवाद जैसे जघन्य मामले भी लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक एक अधिकारी ने नाम छापने की शर्त पर ये जानकारी दी है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि जाधव के खिलाफ इससे पहले सिर्फ जासूसी के आरोप लगाए गए थे। पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि जाधव करीब 13 भारतीय अधिकारियों के लिए काम करते हैं, जिनमें एनएसए अजीत डोभाल और पूर्व रॉ चीफ भी शामिल हैं। 

दरअसल, जाधव के मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मामलों में किरकिरी का सामना करना पड़ा है। हाल ही में कांसुलर एक्सेस के तहत पाक सरकार ने जाधव को उनके परिवार से मिलने की अनुमति दी थी। लेकिन परिवार के साथ पाकिस्तान की ओर से जो रवैया अपनाया गया था उससे पूरी दुनिया में उसकी निंदा हुई।
विज्ञापन


इससे पहले इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भी भारत के पक्ष में फैसला आने पर पाकिस्तान को बेइज्जती झेलनी पड़ी। पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट की तरफ से पिछले साल अप्रैल में जाधव को फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन भारत ने इस फैसले के खिलाफ इंटरनेशन कोर्ट ऑफ जस्टिस अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें