फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी से थप्पड़ खाने वाली पाक टीवी रिपोर्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Oct 2016 10:33 PM IST
एजेंसी/ कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में सच्चाई बयां करने वाले पत्रकारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। मीडिया आचार संहिता और सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण की मांग को लेकर छिड़ी बहस के बीच पाक पुलिस ने एक निजी समाचार चैनल की महिला पत्रकार साइमा कंवल के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के अधिकारी नियाज अहमद की शिकायत पर साइमा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले पाक अर्ध सुरक्षा बल के एक जवान ने साइमा को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसकी उन्होंने शिकायत भी की थी। यह घटना उस समय हुई, जब वह के-21 टीवी चैनल की ओर से रिपोर्टिंग कर रही थीं।

एसएसपी मुकद्दस हैदर ने पुष्टि की है कि नियाज अहमद की शिकायत पर टीवी रिपोर्टर साइमा कंवल और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तानी दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी तरह की कार्रवाई करने से पहले दोनों मामले की तफ्तीश करेगी। वहीं, पाक गृहमंत्री निसार अली खान ने पत्रकार को थप्पड़ मारने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें