- भारतीय राजनयिकों के साथ गुंडागर्दी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उनमें से एक में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने राजनयिकों के आवासीय परिसर पर छापा मारा और दो हफ्ते तक उसकी बिजली और पानी की सप्लाई रोक दी।
- भारतीय उच्चायुक्त अजित बिसारिया की कार को कराची में बीच सड़क पर रोका गया ताकि वे बोहरा समुदाय के भोज में शामिल न हो सकें।
- एक भारतीय अधिकारी के घर का ताला तोड़कर उनका लैपटॉप उठा लिया गया।
- भारतीय अधिकारियों को अश्लील फोन कॉल और मैसेज भेजे गए।
- बिसारिया को इस्लामाबाद क्लब की सदस्यता लेने के रोका गया, जो सभी राजनयिकों को उपलब्ध है। बाद में शिकायत करने पर सदस्यता दी गई।