फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारे अंदरूनी मामलों में दखल दे रहा है भारत'

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आलोचना के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह उसके अंदरूनी मामलों में दखल दे रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने इस बात पर अफसोस जताया है कि उसके सदभावनापूर्ण रवैये का जवाब देने की बजाय भारत आतंकवाद का समर्थन कर रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि कश्मीर संयुक्त राष्ट्र के मंच पर सबसे पुराने और अनसुलझे अंतरराष्ट्रीय विवादों में से एक है।

वह यहां शुक्रवार को इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की सालाना समन्वय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने भारतीय सुरक्षाबलों पर युद्धविराम और मानव अधिकारों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

भारत पर दबाव डालें ओआईसी सदस्य

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अजीज ने ओआईसी के सदस्य मुल्कों से कहा कि वे भारत पर कश्मीरियों के कथित दमन को बंद करने के लिए दबाव डालें और कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के शांतिपूर्ण हल के लिए वार्ता करने को कहें।

अजीज ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि पाकिस्तान के सदभावनापूर्ण रुख का जवाब देने की बजाय भारतीय पक्ष न केवल उसके अंदरूनी मामलों में दखल दे रहा है बल्कि पाकिस्तान के भीतर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। कश्मीरियों को उनके आत्मनिर्णय के अधिकार से महरूम रखना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सामूहिक चेतना पर एक दाग है।

विदेशी कब्जे में चुनाव कराना संयुक्त राष्ट्र के जनमत संग्रह के तहत आत्मनिर्णय के अधिकार का कतई विकल्प नहीं हो सकता।

विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न ओआईसी समूहों की रिपोर्टों को भी स्वीकार किया गया, जिनमें सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार की फिर से पुष्टि की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें