फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के गुस्से से सुधरने लगा पाक, आतंकी हाफिज के कई संगठनों को किया ब्लैकलिस्ट

Sat, 06 Jan 2018 09:53 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान पर अमेरिका की तरफ से आर्थिक मदद रोके जाने का असर अब साफ दिखने लगा है। पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा समेत 72 संगठनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। पाक के इस कदम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख के बाद की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने शनिवार को काली सूची में डाले गए 72 संगठनों की सूची जारी की। इसमें जमात-उद-दावा, उसकी आनुषंगिक इकाई फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) भी शामिल हैं। 

पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन काली सूची में शामिल किए गए संगठनों को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद करना या इन्हें बढ़ावा देना कानूनी अपराध माना जाएगा। 
विज्ञापन


भूमिगत होकर काम करने वाले संगठनों पर अंकुश
सोमवार को सरकार ने उन संगठनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया, जो भूमिगत होकर काम कर रहे हैं। सरकार की तरफ से इन प्रतिबंधित संगठनों के धन जुटाने या ऐसी किसी भी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। 

बताया जाता है कि इन संगठनों से जुड़े लोग चोरी-छिपे पैसे एकत्रित करने के काम में लगे थे। इस तरह इनकी आतंकी गतिविधियों को पैसे की कमी नहीं हो रही थी। फिलहाल इस्लामाबाद में एफआईएफ के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार ने लोगों से यह भी कहा है कि इन संगठनों से जुड़े  व्यक्तियों की किसी भी गतिविधि पर शंका हो तो तुरंत इसकी सूचना दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें