फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने हाफिज सईद के जमात-उद-दावा समेत दो आतंकी संगठनों पर दोबारा लगाया प्रतिबंध

Thu, 21 Feb 2019 09:02 PM IST
यशवीर सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिज सईद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और उसकी चैरिटी विंग फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलवामा हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वैश्विक दबाव झेल रहे पाकिस्तान ने एनएससी की बैठक में यह फैसला लिया।

विज्ञापन


 पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान इन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने आगे कहा, यह तय किया गया था कि जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन को आंतरिक मंत्रालय द्वारा अभियोजित संगठनों के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।

इससे पहले, दोनों संगठनों को आंतरिक मंत्रालय की निगरानी सूची में रखा गया था। बता दें कि इन संगठनों पहले भी प्रतिबंध लग चुके हैं, लेकिन बार-बार उन्हें छूट दे दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए इमरान ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक

पुलवामा हमले के बाद भारत की चेतावनी पर पाकिस्तान में बौखलाहट साफ देखने को मिल रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बढ़ते तनाव के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आनन-फानन में बैठक बुलाई।

इस बैठक से पूर्व उन्होंने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ मुलाकात की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद एनएससी की बैठक में बाजवा, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख, सुरक्षा अधिकारी और वित्त, रक्षा, विदेशी मामलों और आंतरिक मामलों के संघीय और राज्य मंत्रियों ने भाग लिया।

बैठक के बाद एनएससी ने बयान जारी कर कहा, उनका देश पुलवामा हमले में किसी भी तरह से शामिल नहीं था। हमले की कल्पना, साजिश और क्रियान्वयन भारत की धरती पर ही हुआ।  देश के शीर्ष नागरिक व सैन्य नेतृत्व ने कहा, ‘यह नया पाकिस्तान है और हम लोगों को दृढ़ता से विश्वास दिलाते हैं कि यह देश अपने लोगों की रक्षा करने में सक्षम है।’

भारतीय आक्रामकता का निर्णायक रूप से जवाब दे सेना : इमरान

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना से कहा कि वह भारत द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई का निर्णायक रूप से जवाब दें। एनएससी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान इमरान ने यह बात कही। एनएससी ने बैठक के बाद बयान जारी कर यह जानकारी दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें