फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के तटवर्ती इलाके से पाक ने 100 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 06:39 PM IST
amarujala.com, presented by- अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : reuters
विज्ञापन
गुजरात के कच्छ जिले के जाखू तटवर्ती क्षेत्र से पाकिस्तान मेरीटाइम सेक्योरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने 100 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को कथित रूप से गिरफ्तार कर लिया और उनकी 18 नौकाएं भी जब्त कर ली है। इस आशय की जानकारी मछुआरा एसोसिएशन के अधिकारियों ने रविवार को दी।
विज्ञापन


नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने कहा, ‘हमें सूचना मिली है कि जाखू तटवर्ती क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा द्मह्य पास से पीएमएसए ने 18 नौकाओं पर सवार 100 से ज्यादा मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।’ उन्होंने कहा, ‘वहां से सुरक्षित भागे मछुआरों ने हमें इसकी सूचना दी है।’ उन्होंने कहा कि एनएफएफ पाकिस्तानी एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है ताकि पता चल सके कि पीएमएसए ने कितने मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

पीएमएसए ने इस महीने के आरंभ में 115 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी 19 नौकाएं जब्त कर ली थीं। लोधारी ने कहा, ‘पीएमएसए ने अभी तक मार्च में अलग-अलग घटनाओं में 225 से ज्यादा मछुआरों को गिरफ्तार किया है और करीब तीन दर्जन नौकाएं जब्त की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें