नापाक इरादों के साथ कश्मीर पर नजर रखने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर वहां रोष फैलाने की कोशिश की है। इस बार खुद पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने ये हरकत की है। बाजवा ने एलओसी के इलाकों का दौरा किया और कहा कि वे कश्मीरियों की तरफ से जारी संघर्ष में उनके साथ हैं।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बाजवा ने कहा कि वे कश्मीरियों के साथ खड़ें हैं और उनकी हक की लड़ाई में उनके साथ हैं। एलओसी के नजदीक के इलाकों में बाजवा ने पाकिस्तान आर्मी की तैयारियों का जायजा भी लिया। अपनी आर्मी के जवानों से बातचीत के दौरान बाजवा ने उन्हें कहा कि कश्मीरियों के सहारा और बुनियादी मानवाधिकारों के अधिकार के लिए हम हमेशा उनके (कश्मीरियों) सही राजनैतिक संघर्ष के साथ खड़े हैं।
इस बीच बाजवा ने कश्मीर में दंगे फैलाने का भारत दोषी ठहराया है। बाजवा ने कहा कि भारत कश्मीर के अलावा पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) और एलओसी के इलाकों में रोष फैलाता है। साथ ही यहां के लोगों को बिना वजह तंग भी किया जाता है। पाक की ओर से लगातार सीजफायर के बावजूद आर्मी चीफ के ऐसा बयान सामने आया है।