पाकिस्तान में एक विमान को बुरी नजर से बचाने के लिए एक बकरे की बलि चढ़ाई गई। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने एटीआर-42 विमान के उड़ान भरने से पहले उसकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए धार्मिक कारणों से बकरे की बलि चढ़ाई।
दरअसल में पिछले हफ्ते फ्रांसीसी टर्बोप्रॉप विमान के उतरते समय क्रैश होने पर 47 लोगों की मौत होने की दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए इस धार्मिक कर्मकांड को किया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक पीआईए कर्मी ने बताया कि रविवार को अधिकारियों ने एटीआर विमान के उड़ान भरने से पहले उसे बुरी नजर से बचाने के लिए एक बकरे की बलि दी।