फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने माना हाफिज सईद है आतंकवादी, कोर्ट में दिया हलफनामा

Fri, 21 Apr 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
हाफिज सईद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद को पाकिस्तान ने आतंकवादी मान लिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने लाहौर हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करके उसके आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का जिक्र किया है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक हाफिज सईद ने अपने खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 
विज्ञापन


इस याचिका में सईद ने कहा कि उसे गैर-कानूनी ढंग से हिरासत में रखा गया है। टाइम्स नॉउ की खबर के मुताबिक याचिका की सुनवाई के दौरान पाक गृह मंत्रालय ने उसके आतंकवादी होने की पुष्टि की।



इस हलफनामे में साफ जाहिर किया है कि हाफिज आतंकवादी है और इसका संगठन जेयूडी आतंकी गतिविधियों में शामिल है। बता दें कि 30 जनवरी को पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद और उसके संगठनों के चार सहयोगियों को लाहौर के घर में उन्हें नजरबंद करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि 8 आतंकी हमलों में करीब 100 लोगों के मारे जाने के बाद लगातार हाफिज से पूछताछ की जा रही है। मुंबई हमलों से जुड़े होने के बाद भारत को भी हाफिज की लंबे समय से तलाश है। वहीं अमेरिका ने भी कथित तौर पर करीब 10 मिलियन डॉलर का इनाम हाफिज पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें