फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही बेनकाब हुआ पाक, सिंध में 93 मदरसों के आतंकी समूहों से मजबूत संबंध

Thu, 27 Oct 2016 01:04 AM IST
एजेंसी/कराची
विज्ञापन
madarsa - फोटो : rediff
विज्ञापन
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के 93 मदरसों के मजबूत संबंध आतंकवादियों या प्रतिबंधित संगठनों से हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को इन मदरसों से आतंकवादियों या प्रतिबंधित संगठनों से संबंध तथा इनकी गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचनाएं मिली हैं। 
विज्ञापन


कराची में मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित विशेष बैठक में मदरसों के साथ आतंकवादियों या प्रतिबंधित संगठनों से संबंध के बारे में जानकारी दी गई। 

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने की, जिसमें पाकिस्तान रेंजर्स के महानिदेशक बिलाल अकबर तथा गुप्तचर एजेंसियों के प्रमुख शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों के साथ संबंध रखने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सहन नहीं की जा सकती और धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों का खून बहाने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय को 93 मदरसों पर नजर रखने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें