फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक को लेकर फिर बेनकाब हुआ पाक, फेसबुक पर सक्रिय हैं 41 बैन संगठन

Tue, 30 May 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को सरकार की सरपरस्ती में पालना पोसना दुनिया से छुपा नहीं है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान द्वारा बैन किए गए 64 संगठनों में से 41 इस वक्त भी फेसबुक पर एक्टिव हैं। इसमें पाकिस्तानी तालिबान और लश्कर-ए-झांगवी जैसे संगठन भी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट मुताबिक, इन 41 संगठनों के फेसबुक पर सैकड़ों पेज, ग्रुप्स और यूजर प्रोफाइल हैं। इनमें सुन्नी, शिया सांप्रदायिक समूह, पाकिस्तान में सक्रिय वैश्विक आतंकवादी संगठन, बलूचिस्तान और सिंध प्रान्त में अलगाववादियों के संगठन शामिल हैं।

इन सबमें सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा बैन संगठन एएसडब्ल्यूजे है जिसके फेसबुक पर 200 पेज हैं। इसके अलावा जिए सिंध मुत्तहिदा महाज के 160, सिपह-ए-सहबा के 148, बलूचिस्तान स्टुडेंट ऑर्गेनाइजेशन आजाद के 54 और सिपाह-ए-मुहम्मद के फेसबुक पर 45 पेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें