फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ईवीएम विवाद ने बढ़ाई पाक चुनाव आयोग की चिंता

Sun, 09 Apr 2017 03:22 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर विवाद के बीच पाकिस्तान का चुनाव आयोग मतपत्रों की मौजूदा व्यवस्था से पूरी तरह ईवीएम की ओर रुख करने को लेकर सजग है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज’ के अनुसार पाकिस्तानी चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि आयोग पूरी तरह से ईवीएम की व्यवस्था में आने के पक्ष में पहले से नहीं था और अब भारत से आई खबरों ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर उनकी चिंता और बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


खबर में कहा गया है कि आयोग में इस पर सहमति है कि पाकिस्तान को ईवीएम को लेकर पहले पायलट प्रोजेक्ट तक सीमित रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें