आतंकी संगठनों को संरक्षण और पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ की है। पाकिस्तान ने भारत के ऊपर जम्मू कश्मीर में मुस्लिमों के नस्लीय सफाया करने का आरोप मढ़ा है।
उसके विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि जम्मू क्षेत्र में हिंदु आतंकवादी संगठन कश्मीरी मुस्लिमों की हत्या कर रहे हैं और भारत की सरकार इन संगठनों को सहायता दे रही है।
मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि सुरक्षाबल फर्जी मुठभेड़ों में कश्मीरियों को मार रहे हैं। उन्होंने कहा, कई सारे कश्मीरी फर्जी मुठभेड़ों, घर पर छापेमारी और न्यायिक हिरासत में मारे गए हैं।