फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में होने वाले हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शामिल होगा पाकिस्तान

Wed, 26 Oct 2016 02:40 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कहा है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रूक-रूक कर हो रही गोलीबारी और तनाव के बावजूद वह भारत में अफगानिस्तान पर होने वाले हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेगा। पाकिस्तान के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने पाक के हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शरीक होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को मीडिया को बताया कि हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के भारत में होने के बावजूद पाकिस्तान उसमें शरीक होगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पाकिस्तान की ओर से यह भागीदारी किस स्तर से होगी। सम्मेलन की महत्वपूर्ण मंत्री स्तरीय बैठक, जिसे इस्तानबुल प्रक्रिया भी कहा जाता है, चार दिसंबर को अमृतसर में होगी। 

पिछले साल दिसंबर में इस्तानबुल प्रक्रिया की बैठक की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। इसमें भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शरीक हुई थीं। अभी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस दौरान भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच औपचारिक बातचीत होगी या नहीं। पाकिस्तान के इस सम्मेलन में शामिल होने पर संदेह के बादल इसलिए मंडरा रहे थे, क्योंकि सीमा पर तनाव बना हुआ है। इसके अलावा भारत ने इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन का बहिष्कार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें