फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से नसीहत लें पाक हुक्मरान : पाक मीडिया

Fri, 11 Nov 2016 04:02 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में 500 और 1000 के नोटों को चलन से बाहर करने के फैसले को न केवल पाकिस्तान के अखबारों में पहले पेज पर स्थान दिया बल्कि टीवी चैनलों पर पैनल डिस्कशन कराए गए हैं। पीएम मोदी के इस फैसले की पड़ोसी देश में खुले दिल से तारीफ हुई है। यहां तक कि पाक मीडिया ने अपने मुल्क के हुक्मरानों को मोदी से नसीहत लेने की बात कही। प्रसिद्ध अखबार ‘डॉन’ ने मोदी के कदम को साहसिक बताया है।
विज्ञापन


पाक टीवी ‘पाकिस्तान नाउ’ के स्टूडियो में कराए गए पैनल डिस्कशन का एक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल हुआ है, जिसमें भारत-पाक मामलों के विशेषज्ञ कह रहे हैं कि मोदी ने भारत में जो कदम उठाया, उससे पाकिस्तान को सीख लेनी चाहिए। वह कह रहे हैं कि मोदी के इस कदम से भारत का विकास तय है, लेकिन उसका पड़ोसी पाकिस्तान बुरी हालत में है। 

पैनलिस्ट ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जहां भी सभ्यताओं का विकास हुआ है वहां के अमीरों के लिए गरीब लोग हमेशा खतरा बने हैं। भारत यदि तरक्की करेगा और पड़ोस में पाक, अफगानिस्तान गरीब ही रह जाएंगे तो यह भारत के लिए ही खतरा बनेंगे। इसलिए मोदी साहब को चाहिए कि वह अटल बिहारी वाजपेयी जैसा बड़ा दिल दिखाएं और पाकिस्तान के साथ भी अपने अनुभव साझा करें, मुद्दे तय करें और उन पर बात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘डॉन’ ने कहा कि भारत का यह कदम साहसिक है

पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का यह कदम साहसिक है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बल मिलेगा। अखबार ने मुद्रा स्फीति पर नियंत्रण पाने का यह सबसे बेहतर उपाय बताया। ‘नवा-ए-वक्त’ ने कहा है कि मोदी ने जो काम किया है उससे भारत में भ्रष्टाचार तो रुकेगा ही लेकिन साथ ही आतंकियों द्वारा खपाए जा रहे काले धन पर रोक लगने से आतंकवाद की कमर भी टूटेगी। 

अखबार के मुताबिक जब भारत का पीएम ऐसा फैसला ले सकता है तो पाकिस्तान में भी ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता है। इससे पाक में भी आतंकवाद की बुनियाद हिल जाएगी। कराची और पंजाब से छपने वाले अखबार ‘पाक एक्सप्रेस’ ने तो यहां तक कहा कि पाकिस्तान को भी एक नरेंद्र मोदी की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें