फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1998 न्यूक्लियर टेस्ट न करने के लिए US ने दिया था 5 बिलियन डॉलर का ऑफर: नवाज

Thu, 20 Jul 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : Dawn
विज्ञापन
पनामा गेट घोटाले में घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी सफाई में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1998 में पाक की ओर किए गए न्यूक्लिर टेस्ट को न किए जाने के लिए उन्हें अमेरिका की ओर से मोटी रकम ऑफर की गई। सूत्रों के मुताबिक उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने करीब 5 बिलियन डॉलर का ऑफर किया था।
विज्ञापन


पंजाब के सिलिकोट में राजनीतिक मीटिंग में पहुंचे नवाज ने कहा कि अगर वो देश के प्रति वफादार नहीं होते तो वो मोटी रकम उनकी जेब में होती। दरअसल, पनामा गेट में हुए खुलासों में ये भी सामने आया है कि शरीफ ने 5 बिलियन डॉलर का ऑफर इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि शायद ये टेस्ट करने के लिए उन्हें चीन से 50 बिलियन डॉलर मिल सकते थे।

बता दें कि वे और उनका परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हुआ है और विपक्ष उनके इस्तीफे पर लगातार नजर बिठाए हुए हैं। नवाज के खिलाफ विरोध बढ़ने की वजह से सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई हो रही है और संयुक्त जांच समिति पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें