पाकिस्तान की मॉडल और एक्टर कंदील बलोच एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने एक मुस्लिम धर्मगुरू मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ सेल्फी, अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर डालीं जो डालते ही पाकिस्तान में वायरल हो गईं। उसके बाद उन्होंने मुफ्ती साहब के साथ अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
इन दिनों रमजान चल रहा है। बलोच और अब्दुल कवी इफ्तार के दौरान एक होटल में मिले। सेल्फी में कंदील और मुफ्ती अब्दुल कवी एक दूसरे के बेहद नजदीक बैठे दिख रहे हैं और कंदील उनकी टोपी पहनकर फोटो ले रही हैं।
बाद में मीडिया से बात करते हुए कंदील ने कहा, "मुफ्ती ने मुझसे होटल में मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी और मिलने पर अपने इश्क का इजहार किया।" लेकिन मुफ्ती अब्दुल कवी का कुछ और ही कहना है। उनके मुताबिक कंदील खुद उनसे मिलना चाहती थीं और मिलकर अपने लिए दुआ मांगी।