फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह मामले के दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाएगी पाक सरकार

Sun, 25 Mar 2018 08:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार पहली बार ऐतिहासिक दस्तावेजों के बीच सोमवार को भारत के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह मुकदमे की प्रदर्शनी लगाएगी। यह निर्णय पंजाब सरकार के शीर्ष नौकरशाहों के मुख्य सचिव जाहिद सईद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। जिन्होंने क्रांतिकारी भगत सिंह को भारत और पाकिस्तान दोनों के हीरो के रूप में घोषित किया था।
विज्ञापन


बैठक में यह फैसला हुआ कि भगत सिंह भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए स्वतंत्रता संग्राम के हीरो थे। पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि देश के लोगों को सिंह और उनके साथियों को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए महान संघर्ष के बारे में जानने का अधिकार है।
विज्ञापन


पाक सरकार ने आधिकारिक रूप से कहा कि इस संबंध में लाहौर स्थित अनारकली मकबरे में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें