फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर को लेकर चीन से गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

Wed, 24 Aug 2016 01:45 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाक ने चीन से कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायत की - फोटो : abcnewspoint.com
विज्ञापन
पाकिस्तान ने चीन से कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायत की है।  पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने चीन के साथ द्विपक्षीय बातचीत में कश्मीर का मसला उठाया है। पाकिस्तान पहले भी इस मसले को चीन के समक्ष उठा चुका है। साथ ही वह कई बार इस मसले को संयुक्त राष्ट्र में उठाकर इसे अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर घसीटने की नाकाम कोशिश कर चुका है। एजाज अहमद इस समय चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं और द्विपक्षीय सामरिक वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं। वह चीन के विदेश मंत्री वांग यि से भी बीजिंग में मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बीजिंग में सोमवार को पाकिस्तान और चीन के बीच सामरिक वार्ता का सातवां राउंड सम्पन्न हुआ। पाकिस्तानी दल की अगुआई एजाज अहम चौधरी ने की जबकि चीनी दल का नेतृत्व एशियन और वाणिज्यिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री कोंग शुआनयू ने किया। चौधरी ने अपने समकक्ष के समकक्ष को  गंभीर मानवीय स्थिति और मानवाधिकारों के हो रहे उल्लंघन की स्थिति से अवगत कराया। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘चौधरी ने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय घाटी में मानवाधिकार की बहाली के लिए भारत पर दबाव डालने में अहम भूमिका निभाएगा।’ दोनों ही देशों ने 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेईसी) समेत पाकिस्तान और चीन के बीच द्विपक्षीय रिश्तों के पूरे परिदृश्यों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें आर्थिक और रक्षा सहयोग, आतंकवाद का खात्मा, शंघाई सहयोग संगठन, संस्कृति, शिक्षा और पीपुल टू पीपुल संपर्क शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें