पाकिस्तान ने बड़े बोल बोलते हुए कहा है कि उसकी सशस्त्र सेना भारत की ओर से होने वाले हमले से क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बयान भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलवीर सिंह की उस टिप्पणी को खारिज करते हुए दिया है कि भारतीय सेना को छोटी लड़ाइयों के लिए तैयार रहना चाहिए।
गौरतलब है कि मंगलवार को जनरल सिंह ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि वह जम्मू और कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए ‘नए तरीकों’का इस्तेमाल कर रहा है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हिंसा फैला रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में होने वाले छोटी-छोटी लड़ाइयों के लिए पूरी तरह तैयार है।