फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर : ना'पाक' का बयान- इमरान खान की 'गुंगली' में फंस गया भारत

Fri, 30 Nov 2018 01:10 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। इमरान सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कुरैशी ने कहा कि करतारपुर कार्यक्रम दरअसल इमरान खान की गुगली थी। कुरैशी ने कहा कि इमरान की गुगली का ये असर हुआ जो भारत बातचीत से कतरा रहा था उसे अपने दो मंत्रियों को पाक भेजना पड़ा। वे पाकिस्तान आए। 

विज्ञापन


गुरुवार को कुरैशी ने अफगानिस्तान के बाद भारत को दूसरा महत्वपूर्ण पड़ोसी बताया। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने पाक पीएम बनते ही भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, खत लिखा कि आइए मिल बैठकर बात करें और वे (भारत के प्रतिनिधि) न्यू यॉर्क में मिलने पर राजी होते हैं लेकिन लगता है कि वहां की (भारत) सियासत आड़े आ गई। कुरैशी ने चीन को अपना करीबी और आजमाया हुआ दोस्त बताया।
 
कुरैशी की यह टिप्पणी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के एक दिन पहले दिए उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने पाक के साथ वार्ता फिर से शुरू करने की संभावना को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि पाकिस्तान जब तक भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को नहीं रोकता तब तक बातचीत संभव नहीं है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि पाकिस्तान ने इससे पहले बुधवार को करतारपुर कार्यक्रम के लिए स्वराज को भी आमंत्रित किया था लेकिन स्वराज ने पूर्व प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए करतारपुर साहिब आने में असमर्थता जताई थी। इस कार्यक्रम में दो केंद्रीय मंत्रियों - हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कुरैशी ने कहा कि करतारपुर सीमा का खुलना क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।
 

विज्ञापन

दोगलापन : लंदन में कश्मीर दिवस मनाएगी पाक सरकार

एक तरफ इमरान खान कश्मीर मसले पर वार्ता का प्रस्ताव दे रहे हैं वहीं, पाक विदेश मंत्री ने नई सरकार के 100 दिन पर आयोजित कार्यक्रम में कश्मीर राग अलापा। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर हमारी नीति का केंद्र रहा है। जब तक यह मसला हल नहीं होता है, तब तक ये हमारे एजेंडे में रहेगा।’ कुरैशी ने आगे कहा, ‘हर साल 5 फरवरी को हम कश्मीर दिवस मनाते हैं। मैं कश्मीरियों से कहना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। इस बार पांच फरवरी को पाक की सभी पार्टियां मिलकर लंदन में कश्मीर दिवस मनाने की तैयारी कर रही हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें