फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में नग्न प्रतियोगिता, छह गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2014 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नग्न प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लाहौर से 120 किमी दूर गुजरात जिले में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता को इनाम के तौर पर 20,000 रुपये की राशि देने का फैसला किया गया था।

स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पढ़ें, ठंड ऐसी कि जम गया सब कुछ!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें