उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक कोयला खदान ढह जाने से तीन कोयला खनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना पेशावर से 35 किमी दक्षिणपश्चिम में दर्रा एडम खेल शहर में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि खनिक खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत के शांगला जिले के रहने वाले थे। घटना के तुरंत बाद ही आपातकालीन बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। तीनों श्रमिकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए केपीके के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल खनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।