फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से 10 हाईटेक लड़ाकू विमान खरीदेगा नाइजीरिया

Sun, 23 Oct 2016 05:26 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
पाकिस्तान ने नाइजीरिया एयरफोर्स के साथ 10 स्वेदश निर्मित ‘सुपर मुश्शाक’ एडवांस ट्रेनर विमान बेचने का सौदा तय किया है। पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के प्रवक्ता एयर कोमोडोर सैयद मोहम्मद अली ने  कहा कि नाइजीरिया के एयर वाइस मार्शल आई. अहमद अब्दुल्लाही और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (पीएसी) के अध्यक्ष एयर मार्शल अरशद मलिक ने इस संबंध में नाइजीरिया की राजधानी आबुजा में शुक्रवार को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध में संचालन से जुड़े प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के साथ नाइजीरियाई वायु सेना (एनएएफ) को सहयोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पीएएफ ने बयान में कहा, ‘इस अनुबंध से ना केवल दूसरे देशों को विमानन उपकरण निर्यात करने के संबंध में नया अवसर मिलेगा, बल्कि इससे देश के लिए राजस्व उत्पन्न करने में भी मदद मिलेगी।’ इसके अनुसार, ‘इस समझौते से पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (पीएसी) का दर्जा सुपरसोनिक जेएफ-17 थंडर और सुपर मुश्शाक प्रशिक्षण विमान का उत्पादन करने वाले एक विश्वस्तरीय विमानन उद्योग के तौर पर मजबूत होगा।’ 

सुपर मुश्शाक स्वीडिश डिजाइन पर आधारित है लेकिन इसे पाकिस्तान में लाइसेंस के तहत निर्मित किया गया है और यह सऊदी अरब, ओमान, ईरान तथा दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले से ही सेवा में है। पीएएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि सुपर मुश्शाक की आपूर्ति के लिए कतर तथा तुर्की से भी बातचीत प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें