फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ नई जांच शुरू

Sun, 17 Jun 2018 10:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने एक पत्रकार की शिकायत पर उनके खिलाफ एक अन्य जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 1988-91 के बीच उनके परिवार ने 5.6 करोड़ रुपये देश से बाहर भेजे।

विज्ञापन


पनामा पेपर घोटाला मामले में धनशोधन और अवैध विदेशी संपत्तियों के लिए शरीफ का परिवार पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में फंसा है। 68 साल के शरीफ फिलहाल अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी कुलसूम नवाज के पास लंदन में हैं। 

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के प्रवक्ता ने कहा कि असद खराल नाम के एक पत्रकार की शिकायत पर नैब इस मामले की जांच धनशोधन मामले में कर रही है। शिकायत के अनुसार, पेशावर के खाइस्ता खान और जमशेद खान नाम के दो हवाला कारोबारियों की मदद से शरीफ के परिवार ने अपने बैंक खातों से बड़ी संख्या में पैसे बाहर भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें