फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजे में नवाज शरीफ, तीन अलग-अलग केस का करेंगे सामना

Thu, 09 Nov 2017 01:33 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
विज्ञापन
Nawa
विज्ञापन
पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में सत्ता से बेदखल प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों पर की सुनवाई में तीन अलग-अलग मामलों को एक साथ मिलाने वाली याचिका आज खारिज कर दी। शरीफ को राहत नहीं मिलने से अब उन्हें भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मुकदमों का सामना करना पड़ेगा। अदालत ने शरीफ के खिलाफ तीनों अभियोग भी पढ़े। 
विज्ञापन


‘डॉन’ पर जारी खबर के मुताबिक शरीफ को रोस्टर में बुलाया गया और न्यायाधीश ने उनके खिलाफ आरोपों को पढ़ा। शरीफ ने अदालत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया और कहा कि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई से वंचित रखा जा रहा है। 

हालांकि शरीफ की याचिका खारिज करते हुए जवाबदेही अदालत के जज मोहम्मद बशीर ने कहा कि उन्हें कानून के तहत निष्पक्ष न्याय ही मिलेगा। अदालत ने इसके बाद मामले की सुनवाई 15 नवंबर तक स्थगित कर दी। अदालत ने पाक के पूर्व प्रधानमंत्री को तीनों अलग-अलग मामलों में आरोप तय किए। 
विज्ञापन


पढ़ें- पाकिस्तान: पनामा मामले में रिपोर्टिंग करने वाले जर्नलिस्ट पर चाकू और रॉड से हमला    

इन तीनों मुकदमों की सुनवाई कई महीनों तक चलेगी, जबकि शरीफ इन्हें एक साथ मिलाने की याचिका इसलिए लगाई थी कि वह तीनों मामलों में निर्दोष हैं। शरीफ ने कहा कि अदालत सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर छह माह में मुकदमे पर फैसला करने की जल्दबाजी में है और इस हिसाब से एक मुकदमे को सिर्फ डेढ़ माह ही सुनवाई के लिए मिल सकेंगे। मीडिया से बात करते हुए शरीफ ने कहा कि आज का फैसला पाकिस्तान के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। 

जानता हूं मेरे खिलाफ होगा फैसला

अदालत के फैसले के बाद नवाज शरीफ ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जज पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि फैसला मेरे पक्ष में न होकर सिर्फ मेरे खिलाफ ही होगा, क्योंकि जिन्होंने आज मेरी पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाया है वह प्रतिशोध से भरे हुए हैं और फैसले में उनका गुस्सा साफ झलक रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि आज का फैसला पाकिस्तानी इतिहास के काले पन्नों का हिस्सा होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें