फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: वारंट जारी होने के बाद शरीफ की 'घर वापसी', आज होगी पनामा मामले में सुनवाई

Fri, 03 Nov 2017 07:05 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
nawaz sharif
विज्ञापन
पाकिस्तान के बेदखल प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पनामा पेपर घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मुकदमे का सामना करने के लिए बृहस्पतिवार को लंदन से लौट आए। वह लंदन में अपनी पत्नी कुलसुम के साथ थे, जो कैंसर से जूझ रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  पनामा पेपर्स मामला: पाक वित्त मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पनामा पेपर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के तीन मामलों में शरीफ के पेश नहीं होने पर जवाबदेही अदालत ने 26 अक्टूबर को उनके खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद बाद शरीफ को मजबूरन पाकिस्तान लौटना पड़ा। कोर्ट मामले की सुनवाई शुक्रवार को फिर से शुरू करेगी।

शरीफ ने लंदन में मीडिया से कहा था कि वह ऐसे समय ‘फर्जी मामलों’ का सामना करने के लिए पाकिस्तान लौट रहे हैं, जब उन्हें अपनी पत्नी के साथ होना चाहिए। पिछले महीने शरीफ गले के कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी कुलसुम नवाज को देखने के लिए लंदन चल गए थे।
विज्ञापन


पढ़ें: नवाज शरीफ की बेटी मरियम और दामाद भ्रष्टाचार के मामले दोषी करार

उन्होंने कहा, ‘ये मामले फर्जी हैं, लेकिन मैं उनका सामना करने के लिए लौट रहा हूं।’  इन मामलों में नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम, दामाद मोहम्मद सफदर को समन भेजे गए हैं। पाक सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को इस घोटाले में प्रधानमंत्री के तौर पर 67 वर्षीय शरीफ को अयोग्य करार दे दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें